Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चुराचांदपुर जिले में लकड़ी काटने गए तीन लोगों के शव मिले

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 09:57 PM IST

Manipur Violence Update: मणिपुर प्रदेश के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने एक पिता और उसके बेटे सहित तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है।

Manipur Violence News: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बृहस्पतिवार को तीन लोगों के शव मिले जो जंगल में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गए थे और उसी दौरान लापता हो गए थे, पुलिस ने यह जानकारी दी, बिष्णुपुर जिले के अकासोई के रहने वाले चार लोग बुधवार दोपहर को लापता हो गए थे। वे चुराचांदपुर में पास की पहाड़ियों पर जलाने के लिए लकड़ी एकत्रित करने गए थे।

पुलिस ने बताया कि 51 साल के इबोम्चा सिंह और उनके 20 साल बेटे आनंद सिंह तथा 38 रोमेन सिंह के शव हाओतक फेलेन के पास पाए गए, उसने बताया कि चौथे व्यक्ति दारा सिंह का पता लगााने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि इन लोगों की हत्या उग्रवादियों ने की होगी।

End of Feed