विजय के मेगा फ्रंट का नाम फाइनल; 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' के नाम से लड़ेगा चुनाव

अभिनेता से नेता बने विजय ने अपने मेगा फ्रंट के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उनके गठबंधन का नाम 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' रखा गया है।

तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के कांग्रेस, VCK, MDMK और IUML के साथ गठबंधन का आधिकारिक नाम 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' (Secular Social Justice Victory Alliance) रखा गया है।TVK प्रमुख और तमिलनाडु सीएम सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को चेन्नई में TVK मुख्यालय में गठबंधन नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस,VCK, MDMK और IUML के साथ अपने गठबंधन का आधिकारिक नाम 'सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस' रखा।

tvk party

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय

पनायूर में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक का मकसद राजनीतिक मोर्चे को औपचारिक रूप देना और उसके भविष्य के रोडमैप पर चर्चा करना था। गठबंधन का नाम और एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम एजेंडे के मुख्य मुद्दों में शामिल थे।

End of Feed