उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: कई उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, जीवन कुमार मित्तल का पर्चा स्वीकार

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अब नजर इस बात पर है कि अंतिम उम्मीदवारों की सूची में कौन-कौन शामिल होगा।

Vice Presidential Election: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद इस पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया जारी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में कई उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से अधिकांश आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण अस्वीकार कर दिए गए।

Rajya sabha

राज्यसभा (फाइल फोटो:PTI)

पहला नामांकन 7 अगस्त को डॉ. के. पद्मराजन (3/3.23ए पद्मा निवास, रामनगर, सलेम, तमिलनाडु) ने दाखिल किया। इनके साथ निर्वाचन नामावली की प्रमाणित प्रति नहीं थी और जो प्रति दी गई, वह अधिसूचना जारी होने से पहले की थी। 15,000 रुपए की डिपोजिट राशि जमा की गई थी, लेकिन दस्तावेज की कमी के कारण पर्चा धारा 5बी(4) के तहत खारिज हो गया।

End of Feed