महात्मा गांधी 'महापुरुष' तो पीएम मोदी 'युगपुरुष' हैं: उप राष्ट्रपति धनखड़

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 07:30 AM IST

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जैन विचारक और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने श्रीमद राजचंद्रजी की एक भित्तिचित्र का भी अनावरण किया। श्रीमद राजचंद्रजी का जन्म 1867 में गुजरात में हुआ था और 1901 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

Jagdeep Dhankhar: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को बीती शताब्दी का 'महापुरुष' बताया है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस सदी के 'युगपुरुष' हैं। उप राष्ट्रपति ने यह बात सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि 'मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं! महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री ने देश को प्रगति के उस रास्ते पर डाल दिया है, जिस पर हम सदैव देखना चाहते थे।'

Jagdeep Dhankhar

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में कही यह बात

धनखड़ जैन विचारक और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने श्रीमद राजचंद्रजी की एक भित्तिचित्र का भी अनावरण किया। श्रीमद राजचंद्रजी का जन्म 1867 में गुजरात में हुआ था और 1901 में उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्हें जैन धर्म पर उनकी शिक्षाओं और महात्मा गांधी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जाना जाता है।

End of Feed