'...नापाक कोशिशों में नाकाम हो रहा दुश्मन', उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जैसलमेर में BSF जवानों से की मुलाकात

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जैसलमेर दौरे के दौरान दूसरे दिन 154 बीएसएफ बटालियन के प्रहरी सम्मेलन में जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ सीमाओं पर प्रथम पंक्ति में खड़े रहकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है। बीएसएफ की सेवा को मैं सलाम करता हूं, बीएसएफ सीमा पर तैनात है इसलिए हर भारतवासी सुरक्षित है।

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जैसलमेर दौरे के दौरान दूसरे दिन 154 बीएसएफ बटालियन के प्रहरी सम्मेलन में जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जवानों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया। बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं, बाबा प्रेजिडेंट अश्मिता अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ को फूड पैकेट भेंट किया।

Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति ने बीएसएफ के प्रहरियों और उनके परिवारजनों के साथ फोटो सेसन भी करवाया। उन्होंने बीएसएफ परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने बीएसएफ के अधिकारियों से मुलाकात कर संवाद किया और बीएसएफ की स्मृति चिन्ह को सिर पर लगाकर सैल्यूट किया।

End of Feed