पूर्वोत्तर के लिए बेहद खास रहेगा सोमवार का दिन, PM मोदी अरुणाचल और त्रिपुरा का करेंगे दौरा; जानें क्या कुछ है खास

PM Modi Northeast Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, त्रिपुरा के उदयपुर में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi Northeast Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वे ईटानगर में 5,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे त्रिपुरा का दौरा करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे तथा माताबाड़ी में 'माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर' के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का करेंगे दौरा (फाइल फोटो)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, "22 सितंबर, पूर्वोत्तर के विकास के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। दो विशाल जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, त्रिपुरा के उदयपुर में माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर में विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।"

End of Feed