'निराशाजनक फैसला...', मालेगांव विस्फोट मामले में विपक्ष ने उठाया सवाल, पूछा- क्या फैसले को चुनौती देगी सरकार

Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने मालेगांव में 2008 के बम विस्फोट मामले में सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रियाएं सामने आई। एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने फैसले को निराशाजनक बताया तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टाइमिंग पर सवाल उठाया।

Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने मालेगांव में 2008 के बम विस्फोट मामले में सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रियाएं सामने आई। भाजपा ने ऐतिहासिक दिन करार दिया तो विपक्ष ने फैसले को निराशाजनक बताया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि विस्फोट में छह नमाजी मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हुए थे।

Owaisi Akhilesh

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (बाएं) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (दाएं)

ओवैसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मालेगांव विस्फोट मामले का फैसला निराशाजनक है। विस्फोट में छह नमाजी मारे गए और लगभग 100 लोग घायल हुए थे। उन्हें उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया गया था। जानबूझकर की गई घटिया जांच/अभियोजन पक्ष ही बरी होने के लिए जिम्मेदार है।

End of Feed