सतीशन कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री,नामों का हो गया ऐलान;जानें शपथ ग्रहण में कौन होगा शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2026, 08:38 PM IST

कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले यूडीएफ ने वरिष्ठ विधायक थिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करने का भी निर्णय लिया है। इतना ही नहीं शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी।

कल केरल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वीडी सतीसन कल केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह से पहले उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इस मौके पर सतीसन ने कहा कि गठबंधन के नेताओं के बीच विचार-विमर्श के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है, जिसमें गठबंधन के भीतर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है।

Kerala Govt formation

राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के साथ वीडी सतीशन (फोटो साभार: @KeralaGovernor)

End of Feed