Dev Deepawali 2022 : वाराणसी में बेहद भव्य होगी 'देव दीपावली', 10 लाख दीयों से चमकेंगे 'काशी के घाट'-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 11:34 PM IST

Kashi Ghats Will shine with 10 lakh Diyas on Dev Deepawali 2022: वाराणसी की दिव्य-भव्य देव दीपावली सोमवार शाम को मनाई जाएगी, योगी सरकार देव दीपावली पर काशी के घाटों पर जलाएगी 10 लाख दीप वहीं पूरे बनारस में जन सहभागिता से जलाए जाएंगे तकरीबन 21 लाख दीये।

KEY HIGHLIGHTS
  • देव दीपावली पर वाराणसी के होटल, गेस्ट हाउस, बजरा, बोट व क्रूज़ हुए फुल
  • जल, थल और नभ से अभेद घेरे में होगी शिव की नगरी काशी
  • शाम 5 बजकर 15 मिनट से सभी घाटों पर शुरू होगा दीप प्रज्ज्वलन

Varanasi Dev Deepawali 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में मनायी जाती है भव्य देव दीपावली, देव दीपावली पर काशी के घाटों पर जलाए जायेंगे 10 लाख दीपक, काशी से जुड़ी महान विभूतियों को समर्पित होगा पहला दीया। गौर हो कि देश और दुनियाभर से काशी में जुटते हैं लाखों पर्यटक वहीं चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए लेज़र शो होगा साथ ही ग्रीन आतिशबाजी का भी लुत्फ उठाएंगे देव दीपावली देखने वाले सैलानी।

DEV DEEPAWALI VARANASI

शाम 5 बजकर 15 मिनट से सभी घाटों पर शुरू होगा दीप प्रज्ज्वलन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सोमवार को देव दीपावली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मां जाह्नवी के अर्धचन्द्राकार घाटों पर शाम पांच बजकर 15 मिनट के बाद 10 लाख दीप जलाकर योगी सरकार दिव्य और भव्य देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेगी। इसके साथ ही पूरे बनारस में जनसहभागिता से तकरीबन 21 लाख दीये जलाये जाने की संभावना है। देव दीपावली महोत्सव को देखते हुए वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

End of Feed