जब वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए, तब देश को आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा गया, पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-वंदे मातरम एक मंत्र है, एक नारा है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को ऊर्जा दी, प्रेरणा दी, और त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया। यह गर्व की बात है कि हम वंदे मातरम के 150 वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।

PM Modi Vande Mataram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस बात पर दुख जताया कि जब राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए, तब संविधान का गला घोंटा गया और देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा गया। लोकसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर एक दिवसीय चर्चा की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम चट्टान की तरह खड़ा रहा और ब्रिटिश दमन के बावजूद एकता की प्रेरणा देता रहा। उन्होंने कहा, जब वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए, तब देश आपातकाल की ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय संविधान का गला घोंटा गया और देशभक्ति के लिए जीने-मरने वालों को जेल में डाल दिया गया।

Vande mataram

संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा

वंदे मातरम एक मंत्र है, एक नारा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-वंदे मातरम एक मंत्र है, एक नारा है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को ऊर्जा दी, प्रेरणा दी, और त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया। यह गर्व की बात है कि हम वंदे मातरम के 150 वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। यह एक ऐसा कालखंड है जब कई ऐतिहासिक घटनाओं को मील के पत्थर के रूप में मनाया जा रहा है... हमने हाल ही में अपने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। देश सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहा है। हम गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस भी मना रहे हैं। अब हम वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं।

End of Feed