'वंदे मातरम’अपमान मामला: मुम्बई में सोनिया, राहुल, खरगे के खिलाफ शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शिकायत में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जा रहा था और इसका वीडियो सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर सामने आया।

‘Vande Mataram’ Insult Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कथित तौर पर व्यवधान डालने के आरोपों को लेकर बीजेपी के सचिव (मुंबई) एडवोकेट अखिलेश चौबे ने डिंडोशी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है शिकायत के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

vande matram

मुंबई में राहुल, सोनिया, खरगे के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत।

इशारे और बातचीत करती दिखाई दिए नेता

कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शिकायत में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जा रहा था और इसका वीडियो सोशल मीडिया एवं सार्वजनिक मंचों पर सामने आया। चौबे ने आरोप लगाया है कि वीडियो में सोनिया गांधी कथित तौर पर मंच पर मौजूद लोगों से इशारे और बातचीत करती दिखाई दे रही हैं तथा राष्ट्रीय गीत के शुरुआती हिस्से के बाद उसे समाप्त करने का संकेत देती नजर आती हैं। शिकायत में राहुल गांधी द्वारा भी गायन जारी रहने के संदर्भ में इशारे किए जाने का दावा किया गया है।

End of Feed