Vande Bharat Sleeper Train: रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात पीएम मोदी 15 अगस्त से पहले दे सकते हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आने से लंबी दूरी का सफर आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक 15 अगस्त से पहले वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरु होने जा रही है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का काम बेंगलुरू में अंतिम चरण में है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे।
जल्द शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।
इसमें 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी के होंगे, वहीं एक कोच फर्स्ट एसी का भी होगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160 से 220 किलोमिटर प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी। दिल्ली से मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना रेलवे ने इसलिए बनाई क्योंकि दिल्ली से मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। दिल्ली से मुंबई रूट पर ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं। यात्रियों को कई ट्रेनों में आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। इसलिए इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही कारण है कि रेलवे ने दिल्ली से मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है।
ये रहेगा रूट
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से भोपाल, सूरत होते हुए मुंबई तक जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। इसी साल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेन सेट के कार्य का जायज़ा भी लिया था। बेंगलुरू में जिस जगह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाई जा रही है वहां का दौरा भी किया था।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक सुविधाओं और शेफ्टी से लैस ट्रैन होगी। रेल यात्रियों का वंदे भारत ट्रेन में सफर का अनुभव अलग होगा। 15 अगस्त से पहले पीएम मोदी मुंबई से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है। इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव है। इसलिए महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सहप्रभारी बनाए गए हैं। इसलिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात लोगो को मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
