Vande Bharat Express List: भारत में कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस, रूट-टाइमिंग, स्पीड और किराया (28 जून तक अपडेट)

Vande Bharat Express Route, Status, Ticket Price and Timetable Updates: भारत में वर्तमान में 164 वंदे भारत चेयर कार सेवाएं और 2 वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं। यानी कुल मिलाकर 166 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं परिचालन में हैं, जो देशभर के विभिन्न शहरों के बीच सफर आसान बना रही हैं। आइये जानतें हैं ये सभी हाईस्पीड ट्रेनें देश के किन शहरों को कवर कर रही हैं और इनके रूट-टाइमिंग क्या हैं?

Vande Bharat Express Route and Status in Hindi: भारतीय रेलवे आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च कर रहा है। देश के बड़े से लेकर छोटे शहरों के यात्रियों का ख्याल रखते हुए इन हाईस्पीड ट्रेनों की संख्या में तेजी से इजाफा किया जा रहा है। अब तक देशव्यापी विभिन्न रूटों पर चलने वाली करीब 164 वंदे भारत चेयर कार सेवाएं बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। ये ट्रेनें राजधानी और शताब्दी को स्पीड में टक्कर दे रही हैं। लग्जरी सुविधाओं से लैस ये गाड़ियां यात्रियों को खूब भा रही हैं। यही कारण है कि लगातार इनकी संख्या में इजाफा किया जा रहा है। तो आइये जानते हैं कि ये सभी ट्रेनें किन शहरों के बीच चल रही हैं और इनके क्या रूट हैं? साथ ही हम उनमें से कुछ की समय सारणी के साथ ट्रेन में खाने-पीने की व्यवस्था समेत टिकट प्राइस की जानकारी साझा कर रहे हैं।

Vande Bharat Express List Check

वंदे भारत

देश में कितनी वंदे भारत हैं?

अगस्त और सितंबर 2025 तक पूरे भारत में लगभग 164 वंदे भारत चेयर कार एक्सप्रेस सेवाएं चालू होंगी, जिनमें से 82 सेवाएं अप (एक दिशा में) और 82 डाउन (विपरीत दिशा में) होंगी। ये सेवाएं 8-कार, 16-कार और 20-कार कोच वाली हैं। इन्हें देश भर में तेज़ और आरामदायक रेल यात्रा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। आने वाले समय में इनकी संख्या में और इजाफा होगा। नीचे कुछ ट्रेनों के नाम और रूट के बारे में दर्शाया गया है।

End of Feed