Fastest Vande Bharat Train Speed in India : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए 75 जोड़ी यानी 150 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों में चला रही है। ये ट्रेनें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक यानी 24 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों समेत 256 जिलों को कवर कर रही हैं। इनमें से कई गाड़ियां स्पीड के लिहाज काफी बेहतर हैं तो कई सेमी हाईस्पीड हैं, जो यात्रियों को कम समय में मंजिल तक पहुंचा रही हैं। तो आइये जानते हैं कि रफ्तार से रोमांचित करने वाली सबसे तेज वंदे भारत ट्रेनें किन शहरों के बीच चल रही हैं और इनके क्या रूट हैं? इसके अलावा हम टॉप पांच हाई स्पीड ट्रेनों की समय सारणी और टिकट प्राइस भी आपके साथ साझा करेंगे।
वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड कितनी है (Maximum Speed of Vande Bharat Express In India)
वंदे भारत का नेटवर्क साल 2019 से शुरू होकर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके विस्तार के लिए लगातार कार्य चल रहा है। साल 2025 में रेलवे ने और नई वंदे भारत चलाने का टारगेट फिक्स किया है। पिछले साल अहमदाबाद-मुंबई मध्य, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम, मैसूरु-डॉ एमजीआर मध्य (चेन्नई), पटना-लखनऊ, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना, पुरी-विशाखापत्तनम, लखनऊ-देहरादून, कलबुर्गी - सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु, रांची-वाराणसी और खजुराहो- दिल्ली (निजामुद्दीन) के बीच 10 नई वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं। इनमें से भी कुछ हाई स्पीड और कुछ सेमी हाई स्पीड गाड़ियां हैं। हालांकि, वंदे भारत की मैक्सिमम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है तो चलिए जानते हैं देश की सबसे तेज टॉप 5 वंदे भारत ट्रेन के बारे में। बहरहाल, अब ट्रेनों की गति की बात करें तो नमो भारत दिल्ली से मेरठ को सबसे तेज ट्रेन होने का गौरव प्राप्त हुआ है, जो गतिमान की 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 30 किमी. अधिक यानी 160 किमी. प्रति घंटे है।

वंदे भारत एक्सप्रेस
भारत की टॉप पांच हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस लिस्ट (Top 5 Fastest Vande Bharat Train in India)
वंदे भारतट्रेन संख्या | गाड़ी का नाम | शुरुआती स्टेशन | आखिरी स्टेशन | वंदे भारतस्पीड/घंटा | स्टॉपेज स्टेशन |
| 22435/22436 | दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस | दिल्ली | वाराणसी | 96.37 KM/घंटा | नई दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी |
| 20172 | हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस | हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) | रानी कमलापति | 95.89 KM प्रति घंटा | दिल्ली, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन, विरांगना लंक्ष्मीबाई झांसी और रानी कमलापति (भोपाल) |
| 20643 | चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस | चेन्नई सेंट्रल | कोयंबटूर | 90.36 KM/ | एमजीआर चेन्नई इरोड जंक्शन, तिरुपूर और कोयंबटूर जंक्शन |
| 20707 | सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस | सिकंदराबाद | विशाखापत्तनम | 84.21 KM/घंटा | सिकंदरा जंक्शन, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, सामलकोट और विशाखापत्तनम |
| 22447 | दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस | अंब अंदौरा | दिल्ली | 84.85KM/घंटा | नई दिल्ली, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ जंक्शन, आनंदपुर साहिब, ऊना हिमाचल और अंब अंदौरा |
- वंदे भारत एक्सप्रेस की कहां, किस रूट पर कितनी मैक्सिमम स्पीड?
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की मैक्सिमम स्पीड 180KM/घंटा
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत स्पीड 96.37KM/घंटा
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ( Delhi-Varanasi Vande Bharat Express )
भारत की सबसे तेज हाई स्पीड वंदे भारत नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है। साल 2019 में यही वो पहली वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की गई थी, जिसने देश में रफ्तार का रोमांच पेश किया। इस वंदे भारत एक्सप्रेस संख्या (22435/22436) ट्रेन की एवरेज स्पीड 96.37 KM/घंटा है। यह ट्रेन 771 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में कवर करती है। इस वंदे भारत का एसी चेयर कार का किराया 1750 रुपये है। वहीं, एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का किराया 3303 रुपये है। इस ट्रेन के उद्घाटन से काशी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए काफी सहूलियत मिल रही है।
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (Hazrat Nizamuddin-Rani Kamlapati Vande Bharat Express )
वंदे भारत एक्सप्रेस (20172) हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति के बीच चलने वाली ट्रेन की एवरेज स्पीड 95.89 KM प्रति घंटा है। यह 700 KM की दूरी महज 7 घंटे 30 मिनट में कवर करती है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रात 8 बजकर 55 मिनट पर खुलती है। इस ट्रेन का किराया 1665 रुपये है, जिसमें 308 रुपये खाना शुल्क शामिल है। हालांकि, यह वैकल्पिक है। और इन दोनों स्टेशनों के बीच एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3120 रुपये चुकाने होंगे। इसमें 369 रुपये खाने का शामिल है।

वंदे भारत एक्सप्रेस
चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत (Chennai-Coimbatore Vande Bharat )
वंदे भारत एक्सप्रेस (20643) चेन्नई से कोयंबटूर के बीच चलने वाली इस ट्रेन की औसत चाल 90.36 KM/घंटा है। यह ट्रेन 497 KM की दूरी महज 5 घंटे 50 में नाप देती है। एमजीआर से चेन्नई सेंट्रल तक चलने वाली यह ट्रेन पांच स्टेशनों से होकर गुजरती है। यह स्पेशल ट्रेन सुबह 7.10 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और दोपहर 2 बजकर 15 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोयंबटूर से दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर प्रस्थान करेगी और रात 9 बजकर 50 मिनट पर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन में आठ डिब्बे होंगे। इस गाड़ी का किराया 1365 रुपये है, जिसमें 308 रुपये खाने का शामिल है, जो वैकल्पिक रखा गया है। इन दोनों स्टेशनों के बीच एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा के लिए 2485 और खानपान शुल्क के रूप में 369 रुपये शामिल हैं।
सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम (20707) के बीच दूसरी वंदे भारत और तेलंगाना से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित है। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर शेष दिन चल रही है। ट्रेन संख्या 20707 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम सुबह 5.05 बजे सिकंदराबाद से प्रस्थान करती है और 1 बजकर 50 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचती है। ट्रेन में 530 यात्रियों की क्षमता है। इसमें सात एसी चेयर कार कोच और एक कार्यकारी एसी चेयर कार कोच हैं। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी और सामलकोट रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन की एवरेज स्पीड 84.21 KM/घंटा है। यह 699 KM की दूरी बस 8 घंटे 30 मिनट में तय करती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस (New Delhi-Amb Andaura Vande Bharat Express )
दिल्ली से हिमाचल के अंब अंदौरा ( (22447) के बीच चलने वाली इस गाड़ी की एवरेज स्पीड 84.85KM/घंटा है। यह 437 KM की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में पूरी करती है। नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस से हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार कोच शामिल हैं। इसे आराम दायक यात्रा के लिहाज से बनाया गया है। यह 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है। इस ट्रेन का एसी चेयर कार के लिए 1420 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2630 रुपये चुकाने होते हैं।
FAQs
वंदे भारत एक्सप्रेस की कहां, किस रूट पर कितनी मैक्सिमम स्पीड?
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की मैक्सिमम स्पीड 180KM/घंटा
