चैत्र नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, अस्थायी रूप से रोकी गई यात्रा

चैत्र नवरात्र 2026 के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के कारण शनिवार को माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कटरा पहुंचने और गुफा मंदिर की ओर बढ़ने से प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया। इस बीच श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और आध्यात्मिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Vaishno Devi Yatra Suspended: चैत्र नवरात्र 2026 के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने पर शनिवार को वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शाम चार बजे तक करीब 39,000 भक्तों ने गुफा मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह पर्व 27 मार्च तक जारी रहेगा और मंदिर प्रबंधन को इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Vaishno Devi Yatra Temporarily Suspended (File Photo)

चैत्र नवरात्र में भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई (फाइल फोटो)

श्राइन बोर्ड के अधिकारी ने क्या जानकारी दी?

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि भवन क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने के चलते यात्रा को फिलहाल रोकना पड़ा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने वाहनों के माध्यम से यात्रा स्थगित किए जाने की सूचना प्रसारित की। साथ ही यह भी कहा गया कि रविवार सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए नए पंजीकरण की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को 39,000 से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र नगर कटरा पहुंचे और जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की ऊंचाई पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने शाम करीब 4 बजे यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया।

End of Feed