Gujarat: वैन चलाने वाले राजेश माछी को BJP ने बनाया उम्मीदवार, चुनाव प्रचार से पहले आज भी बच्चों को छोड़ने जाते हैं स्कूल

Gujarat Municipal Corporation Election: गुजरात के वडोदरा में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जहां बीजेपी ने वार्ड नंबर 17 से स्कूल वैन ड्राइवर राजेश माछी को उम्मीदवार बनाया है।

Gujarat Municipal Corporation Election: गुजरात के वड़ोदरा में इस बार स्थानीय निकाय चुनाव एक अलग वजह से चर्चा में हैं। यहां वार्ड नंबर 17 से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एक ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जो पिछले कई वर्षों से बच्चों को स्कूल पहुंचाने का काम कर रहा है। स्कूल वैन ड्राइवर राजेश माछी (Rajesh Machhi) अब राजनीति के मैदान में उतरकर अपने जैसे कामकाजी लोगों की आवाज बनने की तैयारी कर रहे हैं।

Rajesh Machhi

स्कूल वैन ड्राइवर राजेश माछी को बीजेपी ने वडोदरा के वार्ड नंबर 17 से दिया टिकट (फोटो- ANI)

कौन हैं राजेश माछी?

राजेश माछी पिछले करीब 15 सालों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वे रोजाना सुबह-शाम स्कूल वैन चलाकर अपना परिवार चलाते हैं और इलाके के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव रहा है। पार्टी ने उनके लंबे सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें इस बार वार्ड नंबर 17 से उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed