Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयुक्त Devender Kalyan ने चंडीगढ़ में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के विभिन्न शहरी निकायों में 10 मई 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामाकंन की तारीख कब है?
चुनाव आयुक्त ने बताया कि हरियाणा निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। यदि किसी स्थान पर किसी कारणवश चुनाव स्थगित होता है या उपचुनाव की आवश्यकता पड़ती है, तो वहां 12 मई 2026, मंगलवार को मतदान कराया जाएगा।
हरियाणा में कहां-कहां होगा नगर निगम चुनाव?
इस बार राज्य के तीन प्रमुख शहरों- Panchkula, Ambala और Sonipat- में नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे। इन शहरों में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है। इसके अलावा, Rewari नगर परिषद तथा Dharuhera, Sampla और Uklana नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे। वहीं Tohana, Jhajjar, Rajound, Tarawadi, Sadhaura और Kanina नगर पालिकाओं में भी मतदान कराया जाएगा।
उपचुनाव का भी ऐलान
राज्य चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पंचायत राज संस्थाओं के उपचुनाव भी कराए जाएंगे। आयोग ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।निकाय चुनाव को स्थानीय राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इनके परिणाम आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक दिशा और जनमत का संकेत देंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
