देश

निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में नहीं होंगे शामिल; सूत्रों का बड़ा दावा, डिप्टी सीएम पद पर भी बढ़ी अटकलें

Image

निशांत कुमार और नीतीश कुमार।

Photo : Twitter

आज भारत में कोई बात सबसे ज्यादा चर्चा में हैं तो वे है बिहार की राजनीति। यहां भाजपा पहली बार अपना सीएम बनाने जा रही है। नए सीएम के नाम का भी जल्दी ही एलान हो जाएगा। ये राजनीतिक कवायद इसलिए हो रही है क्योंकि वर्तमान सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने अपना इस्तीफा भी राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को सौंप दिया है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि निशांत कुमार बिहार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा, वे डिप्टी सीएम भी नहीं बनेंगे।सूत्रों ने इस बात का दावा किया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतिश कुमार के बेटे निशांत सूबे के डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

कौन हैं निशांत कुमार?

निशांत कुमार का जन्म 1980 में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई पहले पटना के सेंट कैरेंस स्कूल में हुई। फिर वे मसूरी के मानव भारती स्कूल भरती हुए। वहां जब हॉस्टल में रहते हुए उनकी तबियत अक्सर खराब रहने लगी तो उन्हें पटना वापस बुला लिया गया। जिसके बाद उनका दाखिला पटना के बेली रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय में कराया गया। वे अत्यंत संकोची, सरल स्वभाव के हैं।

बीते आठ मार्च को निशांत कुमार ने जेडीयू ज्वाइन कर ली थी। 40 वर्ष से अधिक आयु के इंजीनियरिंग स्नातक निशांत को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह 'ललन' और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया था।

पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने कहा था कि मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का फैसला किया, यह उनका निजी निर्णय था। हम सभी इसका सम्मान करते हैं। हम उनके मार्गदर्शन में काम करते रहेंगे। मैं संगठन को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सरकार को आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगी SIT! हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

स्विमिंग पूल में ट्रेनिंग से AI लैब तक...भारत के खिलाफ लश्कर दे रहा युवाओं को ट्रेनिंग, खतरनाक मंसूबों का खुलासा!

आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रूस से तेल खरीदने पर भारत को अमेरिकी की राहत, फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में...ममता को बंगाल कांग्रेस का बुलावा, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

शुभेंदु ने पूरा किया 'वादा', अब तक BSF को सौंपी 1014.75 एकड़ जमीन, बांग्लादेश की सीमा पर तेज होगा फेंसिंग का काम

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत

ऐथनॉल मामले पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन को लेकर FIR दर्ज, यूट्यूबर मनीष कश्यप सहित कई के खिलाफ शिकायत