V. D. Satheesan: छात्र राजनीति से CM कुर्सी तक, वीडी सतीशन के जमीनी कार्यकर्ता से सत्ता तक का सफर

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (V. D. Satheesan) केरल (Kerala) के नए मुख्यमंत्री होंगे। एक आम कार्यकर्ता से सीएम की कुर्सी तक पहुंचने का उनका सियासी सफर संघर्षों से भरा रहा है।

केरल (Kerala) के नए मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस ने वीडी सतीशन (V. D. Satheesan) के नाम पर मुहर लगाई है। वीडी सतीशन का यहां मुकाबल दो और कांग्रेस के धाकड़ नेता था, जिसमें एक तो राहुल गांधी के खास के.सी.वेणुगोपाल थे। एक और नाम जो सीएम की रेस में था वो थे- वरिष्ठ पार्टी नेता रमेश चेन्निथला। लेकिन सतीशन ने सबको चौंकाते हुए केरल सीएम पोस्ट पर बाजी मार ली। सतीशन की पहचान एक आम कार्यकर्ता से लेकर विपक्ष के नेता के रूप में रही है। यही उनके लिए प्लस प्वाइंट रहा।

v d satheesan (2).

वी डी सतीशन का राजनीतिक कैरियर

कैसा रहा है सतीशन का राजनीतिक सफर?

सतीशन का राजनीतिक सफर दिल्ली हाईकमान की नजदीकियों से नहीं, बल्कि संगठनात्मक मेहनत, विधानसभा में सक्रियता और लंबे संघर्ष से बना है। पेशे से वकील रहे सतीशन को केरल विधानसभा में कांग्रेस के सबसे प्रभावी वक्ताओं में गिना जाता है। छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले सतीशन पहली बार 2001 में परावुर सीट से विधायक बने। तब से वो यहां से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं।

End of Feed