चारधाम यात्रा पर मौसम का संकट! बारिश-बिजली और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट, दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी।

Uttarakhand Weather Alert

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम ने बढ़ाई चारधाम यात्रियों की चिंता

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश और प्रतिकूल मौसम की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से आग्रह किया है कि खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और अगर संभव हो, तो मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा करना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

End of Feed