Uttarakhand UCC: समान नागरिक संहिता के मसौदे को उत्तराखंड कैबिनेट से मिली मंजूरी, अब विधानसभा में होगा पेश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 4, 2024, 09:12 PM IST

Uttarakhand UCC: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड कैबिनेट ने रविवार को उच्च स्तरीय सरकार द्वारा नियुक्त समिति द्वारा की गई सिफारिशों के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया।

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता के मसौदे को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब धामी सरकार इसे विधानसभा में पेश करेगी। जहां से पास होने के बाद यह कानून बन जाएगा। यूसीसी के तहत प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एकसमान विवाह, तलाक, जमीन, संपत्ति और उत्तराधिकार के कानून लागू होंगे चाहे वे किसी भी धर्म को मानने वाले हों।

uttarakhand ucc

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता के मसौदे को मिली मंजूरी (फोटो- pushkarsinghdhami.uk)

End of Feed