उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट के लिए हुए 54550 करोड़ के एमओयू, सीएम धामी बोले- निवेश को धरातल पर उतराना सरकार का प्रयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 04:09 PM IST

Uttarakhand Investors Summit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन एवं दिल्ली में कुल मिलाकर अब तक 54550 करोड़ के इन्वेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं।

Uttarakhand Investors Summit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली में बैठकें हुई थीं। अभी दुबई व अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई हैं। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो के क्षेत्र में निवेशकों से काफी करार हुए हैं। निवेशक उत्तराखंड आकर निवेश करना चाहते हैं।

CM Pushkar singh dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के निवेश को लेकर दुबई और आबू धाबी के निवेशकों से करार हुआ है। इसके अलावा काफी प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। देश के अन्य शहरों में भी निवेशकों के साथ संवाद और रोड शो किये जायेंगे।

End of Feed