Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई जमकर तबाही, 80 दिनों 92 लोगों की मौत, कई लापता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 5, 2023, 02:07 PM IST

Uttarakhand Flood: बीते 80 दिनों में उत्तराखंड में न केवल जनहानि हुई, बल्कि 1914 घरों को भी अपनी चपेट में लिया। इनमें से 56 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए। बकि 181 की स्थिति रहने लायक नहीं रह गई है। शेष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में इस बार हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। महज 80 दिनों में कुदरत ने पूरे प्रदेश में भयानक कहर बरपाया। कई जगह बाढ़ का कहर देखने को मिला, तो कहीं बादल फटने की और भूस्खलन की घटनाओं ने दिल दहला दिया। न जाने कितनी ही मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गई।

Uttarakhand rain imd

उत्तराखंड में बारिश ने इस साल जमकर मचाई तबाही

रुद्रप्रयाग में सबसे ज्यादा जनहानि

इस वर्ष 15 जून से अब तक सौ से ज्यादा परिवारों को आपदा कभी न भर पाने वाले जख्म दे गई। आपदा के कहर ने भारी क्षति पहुंचाई है। अतिवृष्टि भूस्खलन व बाढ़ के कारण राज्य के सभी जिले कराह उठे। रुद्रप्रयाग जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई। यहां 21 व्यक्तियों की जान गई जबकि 13 का कुछ पता नहीं चल पाया है। इतना ही नहीं 93 परिवारों ने अपने स्वजन को खोया, जबकि 16 का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। यही नहीं, 51 लोग घायल हुए हैं।

End of Feed