नेपाल आपदा से सबक: उत्तराखंड में लग रहा ग्लेशियर झील'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम', सीधा सवाल क्या बचेंगी जान? जानें- क्यों जरूरी

Vasundhara Tal Chamoli GLOF Monitoring: उत्तराखंड ने चमोली के अति-संवेदनशील वसुंधरा ताल में राज्य का पहला ग्लेशियर झील पूर्व चेतावनी प्रणाली स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। जानें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर बड़ी बात।

Uttarakhand Glacial Lake Early Warning System: नेपाल में हिमनद झील फटने से आई भीषण तबाही और हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ते प्राकृतिक खतरों को देखते हुए उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य सरकार ने चमोली जिले में समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 'वसुंधरा ताल' (Vasundhara Tal) में उत्तराखंड की पहली ग्लेशियर लेक अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (Early Warning System) स्थापित करने के लिए वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम को रवाना कर दिया है।

नेपाल आपदा से सबक: उत्तराखंड में लग रहा ग्लेशियर झील'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम', सीधा सवाल क्या बचेंगी जान? जानें- क्यों जरूरी

नेपाल आपदा से सबक: उत्तराखंड में लग रहा ग्लेशियर झील'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम', सीधा सवाल क्या बचेंगी जान? जानें- क्यों जरूरी

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के विशेषज्ञों द्वारा वसुंधरा ताल को सबसे उच्च-जोखिम (Category-A) वाली ग्लेशियर झीलों में शामिल किया गया था।

End of Feed