Char Dham Yatra Registration: इस तरह घर बैठे करें चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 25, 2023, 02:39 PM IST

Uttarakhand Char Dham Yatra Registration: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू होने में अब दो माह से भी कम का समय बचा है, ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत हो गई है। यह रजिस्टेशन एडवांस में किया जा रहा है।

Char Dham Yatra Registration: 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही उत्तराखंड (Uttarakhand) की चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग (Tourism) द्वारा की जा रही एडवांस बुकिंग के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है जो हम आपको यहां बता रहे हैं। सरकार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प यात्रियों को दे रही है। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा की शुरूआत होगी। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 27 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।

Char Dham

चार धाम यात्रा के लिए इस तरह करें पंजीकरण

घर बैठे कराएं पंजीकरण

चूंकि पर्यटन राज्य सरकार की आय का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत है, इसलिए सरकार द्वारा यात्रा की पूरी तैयारियां की जा रही हैं और यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। चार धाम यात्रा के पंजीकरण के लिए अब आपको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और घर बैठे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं जिसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

  • सबसे पहले www.registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं और और यहां चार धाम यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी को भरकर साइन इन करें।
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इस प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप साइट पर लॉगिन कर पंजीकरण वाले पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपके सामने कई विकल्प होंगे।
  • 'प्लान यूअर टूर' के विकल्प पर क्लिक करेंगे और फिर एड न्यू टूर पर क्लिक करना होगा। जहां नया पेज आपके सामने होगा।
  • यहां आपको यात्रा की अवधि (आने जाने की तारीख), पर्यटकों की संख्या, और यात्रा का माध्यम चुनकर भरना होगा। यहां आपके सामने स्लॉट दिखाई देंगे की उस तारीख में उपलब्ध हैं या नहीं।
  • इसके अलावा यात्रा का डेस्टिनेशन (बदरीनाथ, केदारनाथ) को सलेक्ट कर तारीख का चयन करना होगा।
  • फिर एड बटन पर क्लिक कर सेव करें। इसके बाद नए पेज पर आपको अपनी पूरी जानकारी, आधार नंबर, एड्रेस आदि भरना होगा और अपना फोटो और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।

इस बार रिकॉर्ड टूटने के आसार

चारधाम यात्रा में पिछले सभी रिकार्ड टूटने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक लाखों यात्री इसके लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। पहली बार तीर्थयात्रा में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की गयी है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के मोबाइल फोन में यह क्यूआर कोड भेजा जाएगा जिसके आधार पर उन्हें मंदिर में जाने के लिए टोकन दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि यात्रा से पहले पंजीकरण करवाना बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा प्रदेश में रहने वाले तीर्थयात्रियों के लिए भी अनिवार्य है। जरूरत होने पर अव्यवस्था से बचने के लिए मंदिरों में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम दैनिक संख्या भी निर्धारित की जा सकती है।

End of Feed