Char Dham Yatra Online Registration: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर जाने वाले दर्शनार्थियों को अब बुकिंग कराने के लिए कुछ रुपये भरने पड़ेंगे। पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फ्री हो जाता था। रजिस्ट्रेशन कराने का मकसद ये होता है कि सरकार की जानकारी में रहे कि कितने लोग देवभूमि पर पधार रहे हैं। इस बीच खबर आई कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को फीस देनी होगी।
चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अब नहीं होगा फ्री
कम से कम कितनी होगी फीस?
गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा, 'उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोगों को फीस देनी होगी। फीस जल्द से जल्द तय करने के लिए गढ़वाल डिवीजन के एडिशनल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। चार धाम यात्रा के लिए फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने के लिए कम से कम 10 रुपये फीस ली जानी चाहिए। कमेटी की रिपोर्ट आने और सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फाइनल फीस तय की जाएगी।'
