अब मायावती ने की जातीय जनगणना की मांग, केंद्र सरकार को दी ये 'नसीहत'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 06:16 PM IST

Mayawati On Caste Census: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जातीय जनगणना को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सर्वदलीय बैठक में बीएसपी द्वारा सरकार से देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग की गयी। बसपा सुप्रीमो ने इस लेकर केंद्र सरकार को नसीहत भी दी।

Uttar Pradesh News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने देश में जातीय जनगणना की मांग करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के लिए अब इस मुद्दे पर बिना देरी के सकारात्मक कदम उठाना जरूरी हो गया है। बसपा प्रमुख ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'चार दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक में बीएसपी द्वारा सरकार से देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग की गयी। अब जबकि इसकी मांग देश के कोने-कोने से उठ रही है, केन्द्र सरकार द्वारा इस बारे में अविलम्ब सकारात्मक कदम उठाना जरूरी हो गया है।'

Mayawati On Caste Census

केंद्र सरकार से मायावती ने की जातीय जनगणना की मांग।

जातीय जगनणना को लेकर क्या बोलीं मायावती?

मायावती ने कहा, 'महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था से त्रस्त व जातिवादी शोषण-अत्याचार से पीड़ित देश के लोगों में जातीय जनगणना के प्रति जो अभूतपूर्व रुचि/जागरूकता है वह भाजपा की नींद उड़ाए है तथा कांग्रेस अपने अपराधों पर पर्दा डालने में व्यस्त।'

End of Feed