वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, शव लौटा तो अंदर के कई अंग थे गायब, मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर थी नौकरी

Rakesh Chauhan Merchant Navy: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की मौत हो गई। शरीर देरी से घर आया और देखा गया कि शरीर से कई अंग गायब हैं। इसको लेकर परिवार ने बड़े स्तर पर जांच की मांग की है।

Deoria youth death Venezuela: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला अंतरराष्ट्रीय मामला सामने आया है, जिसने मर्चेंट नेवी की सुरक्षा और कंपनियों के काले कारनामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देवरिया के लगड़ा बाजार (भगवानपुर) के रहने वाले 33 वर्षीय युवक राकेश चौहान की वेनेजुएला (Venezuela) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, शव लौटा तो अंदर के कई अंग थे गायब, मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर थी नौकरी

वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, शव लौटा तो अंदर के कई अंग थे गायब, मर्चेंट नेवी के एक जहाज पर थी नौकरी

मौत के करीब एक महीने बाद जब युवक का शव वापस देवरिया पहुंचा और जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, तो जो सच सामने आया उसने डॉक्टरों और परिजनों के होश उड़ा दिए। परिजनों का आरोप है कि राकेश के शरीर के कई महत्वपूर्ण आंतरिक अंग (Internal Organs) गायब पाए गए हैं, जिससे यह मामला अब एक सामान्य हादसे से बदलकर 'अंग तस्करी' या बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है।

End of Feed