अयोध्या में 1733 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया- सीएम योगी ने राहुल के दावों की खोली पोल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोग ये मानते थे कि हो सकता है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व होंगे, मगर खेद होता है कि उनका बयान अभी बचकाने से उभर नहीं पाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में 21,548 व्यक्तियों को दिया गया है मुआवजा
  • अयोध्या एयरपोर्ट के लिए 952 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया
  • राम जन्मभूमि के विस्थापितों को 14.12 करोड़ रुपए का मुआवजा

संसद में अयोध्या में विस्थापितों को दिये गये मुआवजे को लेकर राहुल गांधी के दावों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा पलटवार किया है। सीएम योगी ने कहा कि राहुल का बयान यूपी और अयोध्या को बदनाम करने के लिए दिया गया है। सदन में दिया गया राहुल का झूठा बयान अत्यंत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में विभिन्न विकास कार्यों के दौरान विस्थापित हुए लोगों को 1733 करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सोमवार शाम अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

yogi on ayodhya

करोड़ों हिन्दुओं से माफी मांगें राहुल गांधी : योगी आदित्यनाथ

'राहुल का बयान निंदनीय और शर्मनाक'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबने राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में झूठे और गुमराह करने वाले वक्तव्य देते हुए देखा है। संविधान का गला घोंटने वाले लोगों ने संविधान के बारे में गुमराह करने वाले वक्तव्य देने के लिए विदेशी पैसे से के बल पर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था। 1 लाख का फर्जी बॉन्ड भरवा कर भारत की माताओं और बहनों को गुमराह करने का कार्य किया। आज फिर इन्होंने झूठा बयान दिया है जोकि अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है।

End of Feed