बहराइच में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर मिलने पर उठे सवाल! यूपी डीजीपी ने SP से मांगा जवाब; पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बहराइच में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। यह आयोजन बहराइच पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुआ, जहां कथावाचक का लाल कालीन बिछाकर स्वागत किया गया और पुलिस परेड कराई गई।

कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी (Pundarik Goswami) को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बहराइच पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kathawachak

कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने पर खड़ा हुआ विवाद।(फोटो सोर्स: @BhimArmyChief)

वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर सहित कई विपक्षी नेताओं ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। चंद्रशेखर ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि संविधान पर हमला है।

End of Feed