AIMIM के यूपी अध्यक्ष Shaukat Ali ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा की वजह से सड़क पर जाम होता है वो किसी को दिखाई नहीं देता है। लेकिन सड़क पर नमाज पढ़ने पर सभी को आपत्ति होती है।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक वीडियो सामने आया है, इसमें उत्तर प्रदेश के एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बयान सामने आया है जिसमें वो वह भड़काऊ बयान देते नजर आ रहे हैं, उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा है कि अगर हिंदू सड़क जाम करके कावड़ यात्रा (Kanwars Yatra) निकाल सकते हैं तो हम सड़क पर नमाज क्यो नहीं पढ़ सकते? उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौर हो कि एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली निकाय चुनाव के लिए मुरादाबाद जनपद में जनसभाएं कर रहे हैं इसी दौरान उन्होंने भड़काऊ बयान दिया है, जिसे लेकर लोग आक्रोशित हैं।
पार्टी के भावी उम्मीदवार के लिए जनसभा करने पहुँचे शौकत अली वीडियो में सड़कों पर पढ़ी गई नमाज को सही ठहराया और सावन के महीने में कावड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है।
'कुछ को तो हमारी अजान से भी तकलीफ हो रही है'
शौकत ने आगे कहा कि एक महीने तक नेशनल हाइवे बन्द रहा है और पुलिस के अधिकारियों ने कावड़ियों के पैर दबाए है उनकी मसाज की है। हमने तो कोई एतराज नही किया, लेकिन अगर हम किसी सड़क पर नमाज पढ़ ले तो हंगामा खड़ा हो जाता है उन्होंने कहा कि कुछ को तो हमारी अजान से भी तकलीफ हो रही है और कोई न कोई जोकर आकर नमाज पर उंगली उठाता है और सवाल खड़े करता है।
'वो लोग मुसलमानों को गद्दार कहते हैं'
एक अन्य वीडियो में शौकत अली मंच से संघ पर भी निशाना साधते हुए दिख रहे हैं वह कहते हैं कि जिन्होंने देश के लिए कुर्बानियां नहीं दीं पांच बार अंग्रेजो को माफीनामा लिख कर भेजा और जिन्होंने 50 साल तक अपने हेडक्वार्टर पर तिरंगा नहीं लगाया वो लोग मुसलमानों को गद्दार कहते हैं।
