Rahul Gandhi Passport: कोर्ट से NOC मिलने के बाद राहुल गांधी को मिल गया नया पासपोर्ट, सोमवार को जाएंगे अमेरिका

  • Agency by: Agency
  • Updated May 29, 2023, 12:06 AM IST

Rahul Gandhi Passport: राहुल गांधी सैन फ्रांसिस्को में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सांसदों तथा थिंक टैंक के साथ बैठक करेंगे।

Rahul Gandhi Passport: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक स्थानीय अदालत द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी किए जाने के दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया और अब वह सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था।

End of Feed