रूस के बाद अब ईरान से भी तेल खरीद सकता है भारत, जानें क्यों अमेरिका ने दी प्रतिबंध में ढील

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है, जिससे भारत समेत एशियाई देशों की रिफाइनरियां अब ईरान से तेल खरीदने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र में पहले से मौजूद 130–170 मिलियन बैरल ईरानी तेल को इस छूट के तहत खरीदा जा सकता है। हालांकि, भारतीय कंपनियां भुगतान और अन्य शर्तों को लेकर सरकार और अमेरिका से स्पष्ट दिशा-निर्देश का इंतजार कर रही हैं।

US Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक तेल बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। युद्ध की वजह से अमेरिका ने ईरानी तेल पर लगाए गए प्रतिबंधों में अस्थायी ढील दी है, जिसकी वजह से भारत समेत एशिया के कई देशों की रिफाइनरियां अब ईरान से तेल खरीदने की तैयारी कर रही हैं।

us iran war

अमेरिका ने दुनिया को ईरानी तेल खरीदने की दी इजाजत।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान से जुड़े तेल पर लगे प्रतिबंधों में 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

End of Feed