US Iran War: 'नागरिकों की सुरक्षा, भारत की पहली प्राथमिकता' युद्ध के बीच पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात

US Iran War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की और मध्य पूर्व की स्थिति पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा कि आम नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को नुकसान गंभीर मुद्दा है तथा विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

US Iran War: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में जानकारी दी कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई है।

pm modi (5)

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात।

आम नागरिकों की मौत स्वीकार्य नहीं: भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को हो रहे नुकसान को लेकर भारत बेहद चिंतित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

End of Feed