हमने रक्षा, व्यापार और प्रौद्योगिकी समेत द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की- पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत में अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजधानी दिल्ली में भेंट की। इस मुलाकात को सर्जियो गोर ने बेहद शानदार बताया और पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

भारत में नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को सर्जियो ने शानदार बताते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अमेरिका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि उनका कार्यकाल भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।

PM Narendra Modi meets Sergio Gor

भारत में नामित अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ की मुलाकात (फोटो- @narendramodi)

End of Feed