'सरकार हड़बड़ी में पारित करा रही जन विश्वास विधेयक', राज्यसभा में भड़का विपक्ष; जानिए इसमें क्या प्रावधान? पीएम मोदी ने दी बधाई

राज्य सभा में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह 340 पन्नों का विधेयक है जिसमें 79 कानूनों में सुधार का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक का नाम भले ही जन विश्वास हो लेकिन यह वास्तव में जनता के साथ विश्वासघात है।

Jan Vishwas Amendment Bill: राज्यसभा में गुरुवार को विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने जन विश्वास विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इसे पारित कराने में हड़बड़ी कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष ने इसे लोगों को जटिल न्यायिक प्रक्रियाओं से राहत दिलाने एवं विकास, नवाचार एवं व्यापार को बढ़ावा देने वाला विधेयक बताया। उच्च सदन में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह 340 पन्नों का विधेयक है जिसमें 79 कानूनों में सुधार का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक का नाम भले ही जन विश्वास हो लेकिन यह वास्तव में जनता के साथ विश्वासघात है। इस विधेयक के पास होने पर पीएम मोदी ने बधाई दी है।

Rajya sabha

राज्य सभा में मचा हंगामा

कांग्रेस ने कहा, सरकार काफी जल्दबाजी में

उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाने की एक प्रक्रिया है लेकिन सरकार उसका पालन नहीं कर रही है और काफी जल्दबाजी में है। उन्होंने कहा कि पूरक कार्यसूची के जरिए इस विधेयक को राज्यसभा में लाया गया और सदस्यों को इसका अध्ययन करने तथा संशोधन पेश करने के लिए काफी कम समय मिला। उन्होंने कहा कि कानूनों का दूरगामी प्रभाव होता है और इसलिए विधेयकों को व्यापक चर्चा के बाद पारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधेयक कल देर शाम लोकसभा में पास हुआ और सुबह तक यहां संशोधन कैसे पेश किए जा सकते हैं?

End of Feed