UPI MDR पर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, समिति की रिपोर्ट को लेकर छिड़ा विवाद

UPI Payment Charges: यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है। सरकार का कहना है कि संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने MDR की व्यवस्था की सिफारिश की थी तब कांग्रेस सांसदों ने विरोध दर्ज नहीं कराया।

UPI Payment Charges: यूपीआई पेमेंट पर MDR यानी Merchant Discount Rate को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ गया है। सरकार का कहना है कि संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने MDR की व्यवस्था की सिफारिश की थी और उस समय कांग्रेस सांसदों ने इसका विरोध दर्ज नहीं कराया था। वहीं, कांग्रेस सांसदों का कहना है कि सरकार ने जिस खास MDR व्यवस्था की घोषणा की है, उस पर समिति में चर्चा ही नहीं हुई थी।

PM Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सरकार ने समिति की रिपोर्ट का दिया हवाला

सरकारी सूत्रों ने संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति की 44वीं एक्शन टेकन रिपोर्ट का हवाला दिया है। इस रिपोर्ट में अलग-अलग तरह के UPI लेनदेन के लिए टियर आधारित MDR व्यवस्था जल्द लागू करने की सिफारिश की गई थी।

End of Feed