Expressway in UP: यूपी को मिलेगी भारत के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे की सौगात,120 किमी प्रतिघंटे की होगी डिजाइन स्पीड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 09:10 PM IST

Ganga Expressway News: महाकुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में यूपी को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी भारत का दूसरा सबसे लंबा द्रुतमार्ग होगा गंगा एक्सप्रेस-वे, 120 किमी प्रतिघंटे की होगी डिजाइन स्पीड।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी महाकुंभ 2025 से पहले उत्तर प्रदेश को एक और बड़ी सौगात देने की तैयारी में हैं। देश के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे को साल के अंत तक संचालित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने यूपीडा के अधिकारियों को दिये हैं। उत्तर प्रदेश फिलहाल देश में सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे वाला राज्य है। यहां 6 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं, जबकि 7 निर्माणाधीन हैं। इनमें गंगा एक्सप्रेस-वे सीएम योगी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना है।

Ganga Expressway in UP

हाकुंभ 2025 से पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के रूप में यूपी को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed