Navbharat Navnirman Manch 2024: यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह 'टाइम्स नाउ नवभारत' के कार्यक्रम 'नवभारत नवनिर्माण मंच 2024' पर सवालों से रू-बरू हुए, टाइम्स नाउ की एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने उनसे प्रदेश में पर्यटन को लेकर, राम मंदिर, राज्य में कानून व्यवस्था, पेपर लीक आदि को लेकर सवाल किए जिसपर जयवीर सिंह ने उनके जवाब दिए।
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह 'नवभारत नवनिर्माण मंच 2024' पर सवालों से रू-बरू हुए
टाइम्स नाउ की एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने सवालों का सिलसिला शुरू करने से पहले शुरूआत- 'तेरा राम ही करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को डरे...से की।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण के बाद अब टूरिस्टों को लेकर क्या इंतजाम हैं?
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह-राम मंदिर के दर्शनों के लिए राज्य सरकार ने बहुत शानदार व्यवस्था की है और 25 हजार से लोगों के रूकने, ठहरने खाने-पीने के लिए टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है साथ ही कई और भी इंतजाम किए गए हैं।
राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर क्या खास किया जा रही है?
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह- अपराध पर पूरी तरह नियंत्रण है, साल 2017 से पहले यूपी को दंगों का प्रदेश, अपराधियों का प्रदेश कहा जाता था लेकिन योगी सरकार ने इसकी तस्वीर बदल दी है, अपराध और अपराधियों पर पूर्ण नियंत्रण है और प्रदेश में कहीं से भी दंगे, सामूहिक अपराध को लेकर खबरें नहीं आती हैं और ये योगी सरकार के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।
यूपी में पेपर लीक कैसे हुआ?
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह- सीएम योगी ने इस मामले पर तात्कालिक कार्रवाई की कहा 6 महीने में दोबारा एगेजाम करवाएं जायेंगे, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई होगी, दोबारा ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटाएंगे ऐसा इंतजाम किया गया है।
नई पैकिंग में पुराना माल?
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह- राहुल अखिलेश की जोड़ी को लेकर नई पैकिंजिंग में पुराना माल पर बोले- 2024 में मोदी जी फिर से सत्ता में आ रहे है, इसे लेकर देश की जनता ने मन बना लिया है और राहुल अखिलेश की जोड़ी कुछ नहीं कर पाएगी।
गांव जाने की जरूरत क्यों?
सेवा भाव से गांव-गांव तक जा रहे है, हम तो कोरोना के दौर में घर-घर गए थे, एक-एक दीन-दुखी से मिलेंगे और ये सिलसिला जारी रहेगा।
नाम बदलने की जरूरत क्यों ?
फिरोजाबाद का नाम बदलने की जरूरत क्यों , बोले- फिरोजाबाद राजा चंद्रसेन के नाम पर था अक्रांता ने उसका नाम अपने नाम पर रखा था इसलिए नाम निश्चित रूप से बदला जाएगा
देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बेहतरीन स्थान
यूपी के टूरिज्म मिनिस्टर जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र के साथ हर क्षेत्र में इतना आकर्षक उत्तर प्रदेश बनेगा कि देश-विदेश के पर्यटकों के लिए बेहतरीन स्थान होगा।
