बदमाशों का ह्रदय परिवर्तन? पहले की 14 लाख की चोरी, फिर कुरियर भेज लौटाए चार लाख के गहने

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:49 PM IST

बदमाशों ने इसी दौरान मौका पाकर चोरी को अंदाज दे दिया। वे इस दौरान 14 लाख रुपए के जेवर और 25 हजार नकदी उड़ा ले गए। फिर जब प्रीति बुलंदशहर से लौटीं तब उन्हें वहां दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे पड़े मिले। सामान भी अस्त-व्यस्त था, जबकि तिजोरी से जेवर और कैश भी पार हो चुका था।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक शिक्षक के फ्लैट में बदमाशों ने बड़ी चालाकी से चोरी को अंजाम दिया। उन्होंने इस दौरान 14 लाख रुपए के गहने और 25 हजार रुपए कैश पार कर दिए। पर इस चोरी के चार दिन बाद ही उनका मानो ह्रदय परिवर्तन हो गया।

jewellery

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

दरअसल, चोरों ने चुराए हुए करीब चार लाख रुपए की रकम के जेवर वापस लौटाए। ये गहने उन्होंने कुरियर के जरिए भेजे और जब ज्वैलरी शॉप के नाम से पीड़िता को पार्सल मिला तो वह दंग रह गई। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा, तो वह भी हैरान रह गई कि आखिर यह कैसी चोरी है।

End of Feed