UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव की 'तारीखों' का एलान, आपके जिले में कब पड़ेंगे 'वोट, जानें इससे जुड़ी 'अहम जानकारियां'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 9, 2023, 11:24 PM IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Date: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में निकाय चुनाव दो दिन यानी 4 और 11 मई को होंगे, वहीं नतीजे 13 मई को आयेंगे, जानें आपके यहां कब है वोटिंग और चुनाव से जुड़ी सभी अहम बातें

UP Nagar Nikay Chunav 2023 Latest News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद अहम स्थान रखने वाले नगरीय निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav) को लेकर अहम घोषणा 9 अप्रैल को गई, इसमें वोटिंग की तारीखों का एलान कर दिया गया है, इसके मुताबिक प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा वहीं दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित 9 मंडलों में 11 मई को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 13 मई को आयेंगे।

UP Nikay Chunav 2023 Voting Date Update

यूपी निकाय चुनाव की 'तारीखों' का एलान, दो चरणों में डाले जायेंगे वोट

राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

End of Feed