UP Mission 2027: वोटर लिस्ट पर बीजेपी का मंथन, तो उम्मीदवारों के नाम पर सपा की बड़ी बैठक, यूपी की सियासत में हलचल तेज

1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने के सीएम योगी के बयान के बाद बीजेपी सक्रिय हो गई है। पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ मंथन करेंगे।

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SSR) को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने की आशंका जताए जाने के बाद पार्टी इस मुद्दे पर सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी की अहम बैठक होगी। सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।

BJP Flag

प्रतीकात्मक फोटो

बैठक में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी की योजना अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने की है। इसके लिए जिला और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी तय की जा सकती है। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं की भूमिका और अभियान की रूपरेखा पर भी मंथन होगा।

End of Feed