ED के शिकंजे में अंसारी, किनारा कर बोले राजभर- वो हमारे MLA नहीं, SP का झंडा लगा घूमते थे

  • Authored by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 6, 2022, 03:36 PM IST

अब्बास अंसारी से ईडी फिलहाल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ कर रही है। उनके खिलाफ गलत तरीके से हथियार खरीदने समेत कई अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय तक फरार रहने के बाद उन्होंने हाल ही में सरेंडर कर दिया था।

उत्तर प्रदेश (UP) की मऊ सदर (Mau Sadar) सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के टिकट पर चुने गए विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के प्रवर्तन निदेशालय (ED) के शिकंजे में आने के बाद सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने उनसे किनारा कर लिया है।

op rajbhar

सुभासपा (SBSP) चीफ ओम प्रकाश राजभर (OP Rajbhar)। (फाइल फोटो)

उन्होंने अंसारी को अपनी पार्टी का विधायक मानने से ही इन्कार कर दिया है। रविवार (छह नवंबर, 2022) को राजभर ने आरोप लगाया कि अब्बास को टिकट दिलाना सपा (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की साजिश थी।

End of Feed