2027 में UP जीतने की तैयारी, सीट शेयरिंग को लेकर आमने-सामने होंगे सपा-कांग्रेस के नेता; दो दिन चलेगी वार्ता

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू होने वाला है। दोनों दलों के नेताओं के बीच दो दिवसीय बैठक होने वाली है।

UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस ने गठबंधन की रणनीति पर मंथन शुरू करने की तैयारी कर ली है। दोनों दलों के नेताओं के बीच सीट बंटवारे को लेकर 23 और 24 नवंबर को दिल्ली में दो दिवसीय बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर यह पहली बैठक होगी।

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। चर्चा का मुख्य एजेंडा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बनाना होगा।

End of Feed