UP में नए गठबंधन की तैयारी! ओवैसी से हाथ मिलाएंगे चंद्रशेखर आजाद? आज हो सकता है बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लखनऊ पहुंच चुके हैं। संभावित गठबंधन पर चंद्रशेखर ने कहा कि युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के हित में जो भी फैसला होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। दोनों नेता 12 नवंबर को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

UP Election: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बुधवार को लखनऊ पहुंचे। यहां उनसे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर सवाल किया गया। असदुद्दीन ओवैसी भी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा, उसकी जानकारी सबके सामने दी जाएगी।

owaisi news (5)

गुरुवार को ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस करेंगे। PTI

चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “जो भी कुछ होगा, आपके सामने आएगा। उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और कमजोर वर्गों के हित में जो भी होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी।” उनके इस बयान के बाद ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

End of Feed