वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2023, 11:02 PM IST

CM Yogi in Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का दर्शन किया इसके पहले जून में काशी पहुंचे मुख्यमंत्री ने तीनों बार भी दर्शन-पूजन किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सीएम योगी ने काशी में किया पीएम के सभा स्थल का निरीक्षण
  2. सीएम ने किए काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
  3. अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 7 व 8 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 व 8 जुलाई के काशी दौरा प्रस्तावित है इसके पूर्व मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे और जनसभा स्थल वाजिदपुर का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जी 20 कार्यक्रम के दौरान शहर में की गई विद्युत सजावट की भांति प्रधानमंत्री के आगमन पर लाइटिंग से सजावट की जाए।

CM Yogi in Varanasi

सीएम ने किए काशी के कोतवाल और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के पहले दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का दर्शन किया।

End of Feed