Yogi Adityanath Death Threat: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।वहीं राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का जिक्र भी है।बता दें कि व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने और अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी 112 सोशल मीडिया हैंडलर ने FIR दर्ज कराई, इस संबध में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है।
जान लें क्या है मामला?
बता दें कि डायल 112 के वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज आने के बाद ही हड़कंप मच गया। मैसेज में लिखा गया था कि 24 घंटे के भीतर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा मैसेज में अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाए जाने की धमकी भी दी गई। मैसेज मिलते ही इस मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गई।
आखिर इसके पीछे कौन है?
लखनऊ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। मामले में लखनऊ पुलिस के सोशल मीडिया सेल में तैनात इंस्पेक्टर की ओर से तहरीर दी गई। इसके आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जांच भी की जा रही है कि आखिर इसके पीछे कौन है?
राम मंदिर की सुरक्षा और भी पुख्ता और चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है
वहीं इस धमकी के सामने आने के बाद राम मंदिर की सुरक्षा को और भी पुख्ता और चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है। साथ ही अयोध्या की सुरक्षा को भी और मजबूत किया गया है और सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी हो रही है। राम जन्मभूमि परिसर में खुफिया एजेंसी अलर्ट हैं और वहां आने वाले दर्शनार्थियों पर निगाह रखी जा रही है।
