Lucknow में सीएम योगी (CM Yogi) भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) पर जमकर बरसे है। उन्होंने कहा है कि दुनिया को पाकिस्तान ने आतंक की भट्टी में झोंक दिया है। साथ ही कहा कि आज पाकिस्तान एक-एक रोटी को तरस रहा है, इसके उलट भारत की तरक्की का क्या कहना।
पाकिस्तान पर सीएम योगी का बड़ा हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का सबसे उपजाउ लैंड पाकिस्तान में गया लेकिन वो संभाल नहीं पाया और आतंकवाद के चलते ये मुल्क आज बर्बादी के कगार पर खड़ा है,
देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर..
सीएम योगी बोले कि भारत की इकॉनमी पांचवे स्थान पर है, वहीं पाक दरिद्रता की सीढ़ियां पर चढ़ता हुआ नर्क की गर्त में गिरता जा रहा है, पीएम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है, आज भारत उसी भाषा में जवाब दे रहा है, भारतीय सीमाएं अब सुरक्षित हैं।
