UP : पहली चुनावी परीक्षा में BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री पास

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 06:51 PM IST

Gola Gokarnnath news : गोला सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरी के दिवंगत होने से खाली हुई थी। भाजपा ने यहां से उनके बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि सपा ने विनय तिवारी को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर कांग्रेस और बसपा दोनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

Gola Gokarnnath : यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। हालांकि पहले भी यह सीट भाजपा के ही कब्जे में थी, लेकिन पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के लिए यह पहली जीत है। इस तरह दोनों प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश की पहली चुनावी परीक्षा में पास हो गए।

bhupendra

भाजपा के विधायक के निधन से खाली हुई थी यह सीट।

भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई थी सीट

गोला सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरी के दिवंगत होने से खाली हुई थी। भाजपा ने यहां से उनके बेटे अमन गिरी को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि सपा ने विनय तिवारी को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट पर कांग्रेस और बसपा दोनों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। ऐसे में यह उपचुनाव भाजपा बनाम सपा था। भाजपा संगठन ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। संगठन महामंत्री धर्मपाल ने खुद सीट पर निगरानी रखी। वह लगातार बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओ से फीडबैक लेते रहे। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया कि गोला उपचुनाव को गंभीरता से लेते हुए भाजपा संगठन ने काफी मजबूत तैयारी की थी। भाजपा संगठन ने पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को जमीन पर उतारा था।

End of Feed