यूपी में मिशन-2027 की तैयारी तेज, 30 अक्टूबर को BJP कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच BJP की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

BJP MEET

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

पार्टी द्वारा जारी किये गये बयान के मुताबिक बैठक के समापन सत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

End of Feed